पाटन। ग्राम पंचायत देवादा के पूर्व उपसरपंच नकुल साहू के निधन से ग्रामवासियों में गहरा शोक है। ग्राम सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सरपंच ने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए ₹5,000 की आर्थिक सहायता राशि एवं 1 कट्टा चावल प्रदान किया। सरपंच श्रीमती वर्मा गांव में हर जरूरतमंद परिवार को शोक कार्यक्रम में 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता साथ ही मांगलिक कार्यों में भी आर्थिक सहायता और चांवल का सहयोग करती है।
ग्रामवासियों ने सरपंच के इस सहयोगात्मक कदम की प्रशंसा की और कहा कि यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय संवेदना का उदाहरण है। दिवंगत नकुल साहू के कार्यों और योगदान को ग्रामवासी हमेशा याद रखेंगे। इस दौरान दिवंगत की पत्नि कुमारी साहू, पुत्र महेंद्र साहू, नीलू वर्मा सहित परिजन उपस्थित थे।
