पाटन। पाटन क्षेत्र के दक्षिण पाटन के सड़को मे इन दिनों मजदूरों से भरा हुवा मालवाहक वाहन आसानी से देखा जा सकता हैं, सभी मार्गो पर रोजाना दर्जनों मालवाहक द्वारा मजदूरों को ठूस-ठूस कर भर कर ले जाया जा रहा हैं जिस पर ना ही रानीतराई पुलिस और न ही पाटन , जामगांव आर पुलिस सहित परिवहन विभाग इस पर कोई कार्रवाई कर रहे हैं. यह लापरवाही भरा सफर बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं.

रानीतराई , जामगांव आर, पाटन थाना क्षेत्र में मालवाहक वाहनों पिकअप , छोटा हाथी ,माजदा वाहनों को सवारी ढोते आसानी से देखे जा सकते हैं। माल वाहक वाहनों में यात्रियों व मजदूरों का सफर खतरे से खाली नहीं होता है। माल वाहक वाहनों में यात्रियों को लाना ले जाना मोटर ह्वीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है, क्योंकि माल वाहक वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर जनहानि की ज्यादा संभावनाएं रहती है,जिसके कारण वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन मालवाहकों में यात्री परिवहन पर पाबंदी लगाई गई है बावजूद इसके क्षेत्र में मालवाहक वाहनों में जानवरों की तरह सवारी बैठाकर ढोया जा रहा है।

एक मालवाहक वाहन की ट्राली में तीन से चार दर्जन से अधिक लोग ठूस-ठूस कर भरे रहते हैं और ट्राली में खड़े होकर भी सफर करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। जिस तरह से माल वाहक वाहनों में सफर किया जा रहा है उससे हादसों की संभावनाओं से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। इधर मालवाहक वाहनों मे मजदूरों को बैठाकर रोजाना थाना के सामने से व अन्य मार्गो से और अन्य चौक चौराहों से वाहन गुजरते हैं मगर इस पर जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने बैठे हैं.
पाटन एसडीओपी ए के लकड़ा ने कहा कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों का सफर करना कराना नियम विरुद्ध है नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन पर कार्यवाही किए गए है और आगे भी किया जाएगा जिसके लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है हम जनता के जान को जोखिम में डालकर सफर करने की अनुमति नहीं दे सकते।
