भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र में मिले आज 7 कोरोना पाजेटिव मरीज

भिलाई-3। नगर निगम भिलाई -चरोदा क्षेत्र में आज चरोदा में 4 कोविड-19 पाजेटिव , भिलाई 3 से एक मरीज पाजिटिव की पुष्टि हुई है। वार्ड 30 उरला मितानिन भी आज कोरोना पाजिटिव हुई है। जिसका जांच भिलाई 3 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड एंटिजन टेस्ट शिविर लगाया था वहां किया गया। आज भिलाई 3 वार्ड 16 शांति पारा मे एक व्यक्ति जो बैक कर्मी है उसको बुखार की शिकायत थी उसने जिला अस्पताल दुर्ग मे रविवार को जांच कराऐ थे जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर आज शिविर लगाकर उनके परिवार के 5 सदस्यों सहित 10 अन्य व्यक्ति की भी सैम्पल लिए गये है।

प्रभारी बीईईटीओ सैय्यद असलम चरोदा शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम ने बताया कि प्रतिदिन हम रैपिड टेसिंग करवा रहे ओर कही कही से ट्रू नाट सैम्पल लेते जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आती है प्रभारी चिकित्सक डा पीयम सिह ने बताया कि लोगों को जितना जागरूक करना था किया जा चुका है नियमों का पालन आम जनता को व्यवहारिक जीवन मे लाना होगा । इस सीजन मे कामन फ्लू भी होता है पंरतु किसी भी मामले मे लापरवाही नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *