भाजपा नेता धनराज साहू ने अपने सहपाठी जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री बनने पर दिए बधाई

पाटन। धनराज साहू प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मंत्री बनने पर पाटन में भेंट मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के साथ बधाई और अशेष हार्दिक शुभकामनाए देते हुए कहा कि पाटन को आज प्रदेश भाजपा संगठन में स्थान मिला है जो पाटन के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कुशल संगठन कर्ता के रूप में अपने कार्यों से जाने जाने वाले जितेन्द्र वर्मा से अब पूरे प्रदेश में संगठन क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मेरे सहपाठी रहे जितेन्द्र वर्मा स्कूल के जीवन काल से ही अपने प्रतिभा के दम पर अपना मुकाम हासिल करते रहे है। उनके उज्वल भविष्य की कामना हम करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *