कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक शाखा पाटन के बैठक 20 अगस्त को

  • आंदोलन को सफल बनाने एवं कार्यकारिणी विस्तार पर होगी चर्चा – महेन्द्र कुमार साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक शाखा पाटन की बैठक दिनांक 20/08/2025 को समय 02 बजे से जनपद सभाकक्ष पाटन में रखा गया है उक्त बैठक में ब्लाक शाखा पाटन के सभी पदाधिकारीगण व कर्मचारी संगठनो के सभी ब्लाक अध्यक्ष/ पदाधिकारीगण उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22/08/2025 के आंदोलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।
महेन्द्र कुमार साहू, ब्लाक संयोजक ने बताया कि कर्मचारी अधिकारियों ने “मोदी की गारंटी लागू करो” आंदोलन में एकजुटता के साथ भाग लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य सरकार से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की माँग को लेकर किया गया था। ये अब समय है दूसरे चरण की निर्णायक लड़ाई 22 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय धरना–प्रदर्शन में सभी कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर “कलम बंद – काम बंद” आंदोलन में भागीदारी।
हमारी 11 सूत्रीय मांगें हर कर्मचारी की आर्थिक-सामाजिक गरिमा से जुड़ी हैं, जिनमें शामिल हैं:
1️⃣ केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।
2️⃣ DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
3️⃣ सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
4️⃣ विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5️⃣ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।
6️⃣ सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
7️⃣ अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।
8️⃣ प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए।
9️⃣ अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
🔟प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ दिया जाय साथ ही प्रदेश के पँचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाय।
1️⃣1️⃣दैनिक,अनियमित,संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
1️⃣2️⃣सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *