साहू समाज में निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना सामाजिक एकता एवं समरसता का परिचय- श्रद्धा साहू


दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ प्रदेश का चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर सभापति जिला पंचायत दुर्ग श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने सभी सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
नई पहल स्टील बर्तन बैंक के संस्थापिका श्रद्धा पुरेंद्र साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष तरुण साहू, दुर्ग -भिलाई जिला साहू संघ के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा अभी नवनियुक्त निर्विरोध डॉक्टर नीरेंद्र साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने एवं मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती साधना साहू को उपाध्यक्ष, तिलक राम साहू उपाध्यक्ष एवं सत्य प्रकाश साहू उपाध्यक्ष एवं सभी नवनियुक्त प्रदेश के पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई प्रेषित किया एवं समाज में नवाचार कर समाज को उच्च शिखर तक पहुंचाने की अपील की एवं सभी सामाजिक बंधुओ से आग्रह किया कि जब प्रदेश में निर्विरोध चुनाव हो सकता है तो सभी जिलों में भी निर्विरोध चुनाव करने की ओर हमें नई ऊर्जा का संचार करना होगा सभी से आग्रह करते हैं कि हमारे समाज का सभी चुनाव निर्विरोध हो। श्रद्धा साहू ने कहा कि हमारे समाज का एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय से आर्थिक रूप से भी बड़ी बचत हुई है जो अब समाज में नवाचार के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *