गुरु सौरभ साहेब का नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष ने किया अभिनन्दन

पाटन। राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती पर अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सतनामी समाज पाटन द्वारा आयोजित सतनाम संदेश यात्रा एवं गुरु दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुआ। रायपुर जिला पंचायत सदस्य एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु सौरभ साहेब का पाटन आगमन पर विश्राम गृह में उनका स्वागत कर अभिनंदन किया।

इस अवसर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बन्छोर नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी सभापति केवल देवांगन योगेश सोनी केशव बन्छोर नरायण वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, सतनामी समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *