कोरोना हॉटस्पॉट बना पाटन के अटारी, आज फिर मिला 02 पाजेटिव मरीज

पाटन। अनलॉक होने के बाद कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ साथ गावों में भी तेजी के साथ पैर पसार रहे है। पाटन क्षेत्र के कई गावों में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमित मिल रहे है।
नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड कोरोना के हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां पर सोमवार को 7 पाजेटिव मरीज मिला था। आज रेण्डम जांच किये जाने पर 2 कोरोना पाजेटिव मरीज फिर मिले। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। राज्य सरकार ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये जारी की गई दिशा निर्देशों का पालन नही कर रहे है। शोसल डिस्टेंसिग की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। जिसके कारण अब मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *