पाटन/ स्वतंत्रता दिवस के 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत देवादा के पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गया गया।
सरपंच श्रीमती वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी नागरिकों से एकजुट होकर गांव की प्रगति में सहयोग देने का आव्हान किया।

