सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

पाटन। आज हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी का जश्न पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच संघ पाटन अध्यक्ष ग्राम धौराभांठा सरपंच विनय चंद्राकर ने कहा आज हम सब 79वां स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद कर रहे हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है, सभी उत्साह और देश भक्ति की भावना में डूबे रहते हैं। भारत की आजादी का पर्व बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहे है। इस ऐतिहासिक दिन पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। श्री चंद्राकर ने धौराभांठा में ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *