PM मोदी ने लालकिले की प्राचीर से किया ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का ऐलान, सुरक्षित होगा देश, दुश्मन पर होगा पलटवार

Independence Day : आज हमारा देश 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार 12वीं बार लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम ऐलान किए हैं. कुल 103 मिनट के भाषण में उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने आतंकियों को साफ संदेश दिया है कि अगर दुश्मनों ने फिर कोई हरकत की, तो सेना चुप नहीं रहेगी। हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. उन्होंने लालकिले से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना को शुरू करने का भी ऐलान कर दिया. इसके अलावा, पीएम मोदी ने मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह ऐसा मौका होता है जब प्रधानमंत्री देश के विकास और सरकार के कामों का हिसाब-किताब देने के साथ ही आगे की रूपरेखा को भी देश के सामने रखते हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दिवाली बहुत बड़ा तोहफा मिलेगा। हमने हाई लेवल कमेटी बनाई थी। हम नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। यह दिवाली में आपका तोहफा बन जाएगा। सामान्य मानवी के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे। इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी और अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *