पाटन। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के अगुवाई में मंगलवार को जामगांव(एम) की अंग्रेजी एव देशी शराब दुकान को बंद करवाने भाजपाई रैली के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ एव लगातार दबाव के कारण दुकानें बंद करनी पड़ी।
धरने में बैठे सांसद बिजय बघेल ने कहा कि सभी जगह कोरोना महामारी का प्रकोप है लोग समाजिक दूरी का पालन कर रहे है ताकि कोरोना महामारी नही फैले इसके लिये आवाजाही बन्द कराई गई है । इस कठिन दौर में जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये । लेकिन इस समय भी यह सरकार शराब दुकान खोल कर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है । श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस वाले सत्ता में आने के लिये कई लुभावने वायदा जनता से किया था वह पूरा नही कर पा रही है । उन्होंने कहा कि लॉक डाउन खुलते तक जामगांव (एम) की शराब दुकान बंद रहनी चाहिये यदि प्रशासन फिर से खोलेगी तो फिर आंदोलन किया जावेगा।

सभा का संचालन मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया ।आभार राकेश चन्द्राकर ने किया। सभा को जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,मोनु साहू,मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,लोकमनी चन्द्राकर,होरीलाल देवांगन खिलावन चन्द्राकर के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। ,इस अवसर पर पुरषोत्तम तिवारी,उतरा सोनवानी,पोसू राम निर्मलकर,राजा पाठक, अखिलेश मिश्रा,बसंत चन्द्राकर,प्रकाश चन्द्राकर,बाबा वर्मा,सुरेंद्र वर्मा,ललित चन्द्राकर,रवि सिंगौर,राधे यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज पाटन के तीनों मंडल के तत्वाधान एव विजय बघेल के नेतृत्व में 12 बजे के बाद भाजपा के लोग शराब दुकान से कुछ दूरी पर एकत्रित होकर जुलूस के शक्ल में शराब बन्द करो के नारा लगाते हुए पहुंचे लेकिन इसके पहले ही प्रशासन ने शराब दुकान के कुछ पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया पर प्रदर्शनकारी पहले अंग्रेजी शराब दुकान की ओर दौड़े इस बीच शराब खरीदने लाइन में लगे लोग एव आंदोलनकारी में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई लोग इधर उधर भागने लगे इस समय को देखते हुए तुरन्त शराब दुकान को बन्द करना पड़ा इस समय इस दुकान में गाड़ी से शराब खाली कराया जा रहा था इस भीड़ का फायदा उठा कर कुछ लोग उसे लूटने का प्रयास किया गया जिसे हल्की बेत प्रहार से उन्हें भगाया गया लेकिन कुछ ही दूरी पर देशी शराब दुकान में शराब की बिक्री चालू रही जिसे देख जब आंदोलनकारी उधर का रुख किया तो देशी शराब दुकान को भी बन्द करना पड़ा।
उसके बाद दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में दोनो दुकानों के मध्य दरी बिछाकर धरने में बैठ गए जो बाद में एक सभा मे परिवर्तन हो गया इस सभा को भिलाई कुम्हारी एव पाटन में नेताओ ने संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार को वादा खिलाफी सरकार बताते हुए असफल सरकार कहा।

सांसद विजय बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरियाली के लिये पेड़ लगा रही है लेकिन जामगांव कि इस मैदान में हरियाली की जगह प्लास्टिक की घास उगी है ऐसा लग रहा है। लॉक डाउन में रायपुर, दुर्ग, भिलाई की शराब दुकानें है जिसके कारण यहाँ की भीड़ बढ़ गई है। लॉक डाऊन में सभी आवश्यक सेवा की दुकानों का एक निष्चित समय निर्धारित की गई लेकिन शराब दुकान के लिये सुबह 9 से रात 9 बजे तक का समय ये राज्य सरकार की कैसी लॉक डाउन है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिले के किसी भी अधिकारी की मौजूदगी नही रहने पर आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने कहा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र होने के कारण अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान दुबारा दुकान खुलने पर फिर से आंदोलन की जाएगी।
