खबर हेमंत तिवारी….
पाण्डुका। पाण्डुका रजनकटा के बीच बुधवार रात्रि 9 बजे के आस पास बाईक सवार धनी राम साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम कपालफोड़ी(मगर लोड) निवासी सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस रोड मे दुर्घटना रुकने का नाम ही नही ले रहा है, बीते 5 दिन पहले रक्षाबंधन के दिन इसी जगह पर बाईक सवार पटेल दम्पति कि दुर्घटना मे मौत हुई थी जिसकी 2 साल कि बच्ची का इलाज एम्स हॉस्पिटल रायपुर मे चल रहा है, और फिर उसी स्थान पर रात के अँधेरे रोड मे खड़ी ट्रक को धनी राम देख नही पाया और ट्रक के पीछे जा घुसा…. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाईक सवार का सर मे चोट लगने से ब्लड पूरा रोड मे पानी के तरह बह रहा था। जिसकी सूचना पर पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को मिलते ही तत्परता दिखाते हुए अपने स्टॉफ प्र. आ. इंदल ठाकुर, आरक्षक भानु रात्रे, सैनिक रेखराम साहू के साथ मौके पर पहुंच कर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पाण्डुका लाया गया तथा प्राथमिक उपचार पश्चात् परिवार वालों ने आनन फानन मे रायपुर डी के एस हॉस्पिटल रिफर करवाया। जिसका इलाज डी के एस हॉस्पिटल रायपुर के आई सी यु विभाग के वेंटीलेटर मे रखकर उसका इलाज चल रहा है। जिसका हालत अभी नाजुक बताया जा रहा है।
प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ट्रक को रोड मे खड़ी कर अपनी धुन में डीजल निकाल रहा था।घटना के बाद धान से भरी ट्रक को पाण्डुका थाना में लाया गया है।और पुलिस की कार्यवाही जारी है
