छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का चुनाव 24 अगस्त को

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक आम चुनाव 24 अगस्त को सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी रुपेश कुमार साहू ने निर्वाचन की रुप रेखा का घोषणा करते हुए बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 13 अगस्त को होगा। जिसमें दावा आपत्ति 14 अगस्त को दोपहर 2 08/2025 समय 7:00 बजे 2 बजे तक किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 14 अगस्त को शाम 7.00 बजे होगा। अभ्यर्थियों का नामांकन दिनांक 17 अगस्त दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसके उपरांत नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन दिनांक 17 अगस्त को दोप. 3.00 बजे किया जाएगा। साथ ही नाम वापसी भी उसी दिन दोप. 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक होगा। नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची सायं 7.00 बजे तक जारी किया जाएगा।

मतदान दिनांक 24 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से 4.00 बजे तक होगा। मतदान उपरांत मतगणना शाम 4.00 बजे के पश्चात, मतदान समाप्त होने के पश्चात संभाग वार मतदान स्थल में होगा।निर्वाचन की घोषणा दिनांक 25 अगस्त को साथ ही निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *