पाटन। बजरंग चौक सेलूद स्थित सेलूद हॉस्पिटल में निशुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉक्टर मानसिंह यादव ने बताया कि 19 अगस्त और 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना राठौर निशुल्क सेवा देंगी। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच, बच्चेदानी का आपरेशन, आपरेशन से डिलीवरी, सफेद पानी का इलाज, बांझपन का इलाज, मासिक धर्म की अनियमितता का इलाज और परामर्श दिया जाएगा।
सेलूद हॉस्पिटल में 19 एवं 26 अगस्त को निःशुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन
