खबर हेमंत तिवारी…..
पाण्डुका।पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के दो प्रतिभाशाली छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
कु.विधी दीवान कक्षा 12वीं, जो कि (LEST) के माध्यम से विद्यालय में चयनित हुई हैं, कबड्डी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर आगामी दिनों में पीएम श्री स्कूल जेएनवी ग्वालियर में हिस्सा लेंगी।
मास्टर हरीश कुमार पांडे, कक्षा 10वीं के छात्र, बैडमिंटन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री स्कूल जेएनवी अनुगुल, ओडिशा में अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं।
यह उपलब्धि प्र.प्राचार्य श्रीमती महिमा सिन्हा के उचित मार्गदर्शन एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से संभव हुई है। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं दोनों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
