कांग्रेस पार्टी त्याग,बलिदानी,निडर एवं सर्व हित के लिए काम करती है…भूपेश बघेल

  • पाटन विधानसभा में कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक संपन्न

पाटन।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दुर्ग जिला,पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई।जिसमें राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने संगठनात्मक सृजन के तहत पाटन ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करते हुए संगठन नवसृजन में योगदान देने की अपील की।कांग्रेस पार्टी हमेशा से त्याग,तपस्या,बलिदान देने वाली पार्टी है।हमें निडरता से काम करते हुए जनहित आवाजों को बुलंद करना है।
ब्लॉक कांग्रेस के संगठन में बूथ कमेटी,सेक्टर प्रभारी,मंडल प्रभारी का नवनिर्माण करना है।वरिष्ठ,महिला,युवाओं को भी अवसर देना है।राकेश ठाकुर जिला अध्यक्ष,अश्वनी साहू,आशीष वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया।


स्वागत भाषण महेंद्र वर्मा,आभार अशोक साहू ने किया।
इस दौरान हेमन्त देवांगन नगर अध्यक्ष ,मोनू साहू,राजेश ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष,कौशल चंद्रकर,सोहन जोशी,जयप्रकाश चन्द्राकर,जवाहर वर्मा,युगलकिशोर आडिल अमित अग्रवाल,सन्तोष पटेल,यादव सेन,भोज रघुवंशी,भविष्य जैन,दिनेश साहू,रश्मि वर्मा,शैलेन्द्र साहू उर्वशी वर्मा आनंद बघेल , पुष्पा वर्मा,जयश्री वर्मा जाग्रेती साहू,किरण चंद्राकर आरती साहू,जानकी चोपड़िया,पेमिन वर्मा,गोपाल देवांगन,जिधन ठाकुर,देव कुमार निषाद,सन्तोष वर्मा, ईश्वर निषाद,उमेश साहू नगर अध्यक्ष अमलेश्वर, उमाकांत चंद्राकर ,अनिल चन्द्राकर,के के साहू,ईश्वर शर्मा,ढालसिंह धनकर,सोहन वर्मा,रोहित साहू,शिवनन्दन वर्मा,अनिल चन्द्राकर,आभाष दुबे,कमल किशोर,नीरज सोनी,प्रशांत शुक्ला,नीलेश वर्मा,लीलाधर वर्मा,अमित राजपूत,धमेंद्र साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *