घुघुवा स्कूल में बच्चों का किया गया नेत्र परीक्षण…विटामिन ए की कमी से पांच बच्चे दृष्टि दोष पीड़ित मिले

पाटन।राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय घुघुवा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्यनरत बच्चों का नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ बी कठौतिया के निर्देशन में  किया गया। जहां पर उपस्थित कुल 66 बच्चों का नेत्र परीक्षण नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी के द्वारा किया गया जिसमें स्कूल स्टॉफ का पूर्ण सहयोग मिला। जांच में तीन बच्चे विटामिन -ए की कमी के पाए गए तथा पांच बच्चे दृष्टि दोष से पीड़ित पाए गए। जिनका निशुल्क चश्मा जिला अंधत्व समिति दुर्ग  के द्वारा प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ साथ नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी  ने उपस्थित समस्त बच्चों को नेत्र रोगों से बचाव के उपाय बताएं उन्होंने बताया कि बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाना चाहिए जैसे गाजर पपीता पालक मक्खन ,मुनगा ,मुनगा भाजी आदि साथ ही वर्तमान समय मे बच्चो को  मोबाईल एवं टीवी के लाभ एवं हानि को बताते हुए संतुलित रूप में उपयोग करने का सलाह दिया । शिविर में स्वास्थ्य विभाग से नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी आरएचओ प्रीति वर्मा एवं यामिनी सोनवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *