कौही में शिवभक्तों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर किया शिवलिंग का जलाभिषेक

  • सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

रानीतराई। धार्मिक आस्था का केन्द्र कौही(रानीतराई)के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को स्वयम्भू भगवान शिवलिंग का हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर पावन खारुन नदी की जलधारा से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया।जिससे यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।श्रद्धालुओं ने इस दौरान हर-हर महादेव, बोलबम,श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम का पंचाक्षरी मंत्रों की जयकारे लगा गुंजाएमान किया।जिससे पूरा माहौल शिवमय रहा।


खारून नदी के पावन तट पर बसे ग्राम कौही रानीतराई ब्लॉक पाटन के स्वयंभू भगवान शिवलिंग का दर्शन करने वैसे तो पूरे श्रावन माह में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लेकिन 4 अगस्त को अंतिम सावन सोमवार को आस्था के इस प्रमुख केन्द्र में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम कौही स्थित स्वयम्भू शिवलिंग मंदिर में जय श्री महाकाली, हनुमान मंदिर परिसर, विहिप,अंतराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं बोलबम सेवा समिति सेमरा बी,सुपेला,सिलतरा, सिलघट, कौही ,बोरेन्दा,के संयुक्त तत्वाधान में विगत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल रूद्राभिषेक व महाप्रसादी भोग भंडारा का आयोजन किया गया । जिसमें शामिल होने आसपास सहित दूर-दराज गांवों से हजारों बोलबम कांवरिये एवं शिवभक्त मंदिर पहुंचे। जहां सर्वप्रथम यज्ञकर्ता पंडित संजीव तिवारी गुजरा द्वारा शिव महापुराण सहित विशेष पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् भगवान शिव को प्रसन्न करने शिवलिंग में जल, दूध-दही, बेल पत्ती, चांवल, फूल, श्रीफल, चढ़ा चंदन अभिनंदन किया गया। आयोजक समिति द्वारा बाल्टियां लेकर महिला-पुरूष, स्कूली बच्चों ने करीब आधा किलोमीटर तक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर खारून नदी के पावन धारा से जल लेकर भगवान शिवलिंग का जला एवं रूद्राभिषेक किया गया। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव, बोलबम-बोलबम, ऊं नम: शिवाय,श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम का पंचाक्षरी मंत्र उच्चारण कर बाजे-गाजे, गीत-संगीत के साथ नाच-गा भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद हवन-पूजन किये तथा विशाल भंडारा में शाम तक दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ,जिला पंचायत धमतरी सभापति पूजा राजू सिन्हा, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक,जनपद उपाध्यक्ष पाटन कमलेश वर्मा , प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू, तरीघाट सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, भाजपा नेता लालेश्वर साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा ,जनपद सभापति रवि सिन्हा,कौही सरपंच लीना सुरेश साहू, निर्मल जैन, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, सचिव राजेश साहू,सहसचिव पुरषोत्तम सिन्हा, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू,उपाध्यक्ष सुनीता यादव, ईश्वर यादव,
सहकोषाध्यक्ष मुकेश साहू, माधव राम साहू, पंकज सिन्हा,नोशनलाल सिन्हा, रामसिंग साहू महामंत्री, मीडिया प्रभारी धनसिंह सेन, कमल नारायण साहू, कमलनारायण साहू, सुरेंद्र सिन्हा, कन्हैया लाल साहू, कन्हैया लाल सिन्हा,सुरेश साहू,बेनीराम साहू, बसंत सिन्हा,विजय गिरी गोस्वामी, चेतन देवांगन, कामता साहू,विजय साहू, तुकेश साहू ,हेमंत देवांगन,अनुरुद्ध देवांगन, प्रमोद पन्नू सिन्हा, कुमलेश्वर साहू, कुनैत धनकर,तामेश्वर साहू, सुभाष यादव, राकेश सिन्हा, सुरेश साहू,सुरेंद्र सिन्हा, चेतन देवांगन, पन्नू सिन्हा, पुरषोत्तम सिन्हा, केदार साहू,विकास साहू,योगेश,निक्की, भाले, श्रीकांत चन्द्राकर,अमरसिंह साहू,धनुष देवांगन,मोहन साहू, मुकेश साहू, गज्जू सेन, अनिल देवांगन, गणेश देवांगन, परदेशी देवांगन, भूपेंद्र सिन्हा, भूपेंद्र साहू, अनिल सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, बसन्त सिन्हा, डोमन सिन्हा सहित सिद्धाश्रम साधक परिवार, पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। इसके पूर्व विभिन्न स्थानों से बोलबम कांवरिये बाजे-गाजे, डीजे के साथ शिव भजनों में थिरकते हुए हजारों की संख्या में कौही शिव मंदिर पहुंचे।जहां भजन कीर्तन कर रात्रि विश्राम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *