खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका- पूरे देश में अपने सुहाग को अपने आशिक के साथ मिलकर मौत की घाट उतारने का कई तरह मामले सामने आए हैं।और यह सिलसिला रुका नहीं है।और ऐसा ही एक घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोपरा में सामने आया है।इस दिल दहला देने वाला । मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हैं, जिसमें अपने ही पति को पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोपरा निवासी चुम्मन साहू की पत्नी का पिछले कुछ माह से नगर के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उसके पति को मिल गया था। जिसे लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इस बीच मृतक चुम्मन ने अपने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ भी लिया। जिसके बाद दोनों में रोजाना विवाद होने लगा। इस बीच मृतक के पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सप्ताह दिन पूर्व अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचकर 26 जुलाई की रात्रि को चुम्मन का तकिया दबाकर हत्या कर दिया गया। घटना वाले दिन घर में सिर्फ मृतक के बड़े भाई व छोटे भाई घर में अपने कमरे में सो रहे थे। जिसके कारण इस घटना की किसी को भनक तक नही लगी। वही, जब सुबह मृतक की पत्नी द्वारा अत्यधिक शराब के सेवन के कारण प्यास से मौत हो जाने का कारण बताया गया। इस पर घर वालों ने आकस्मिक निधन जानकर पुलिस में मामला पंजीबद्ध नही करवाया। लेकिन मृतक के घर वालों को पहले से ही उसके पत्नी पर शक था। जिसपर सोमवार को उसके परिजन ने पाण्डुका पुलिस में अपराध दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ कर पूछताछ किया गया। जिस पर दोनों ने हत्या की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। जिस पर पुलिस ने उसकी पत्नी प्रतिमा व प्रेमी दौलत राम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया हैं। वही, पुलिस ने इस मामले को विवेचना में लिया हैं।
