- विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति
कवर्धा। प्रदेश महिला लोधी समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय हरेली महोत्सव एवं प्रदेश,जिला व सर्किल स्तरीय पदाधिकारियो के परिचय सम्मेलन के .सी .जी जिला के गंडई परिक्षेत्र के चोनडरा धाम (डोंगेश्वर धाम ) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर के महिला लोधी समाज के पदाधिकारियों की उपस्थित हुए। इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश में पहली बार हुआ है जिसमे प्रदेश भर के महिला लोधी समाज के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला लोधी समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के तेलचित्र में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा पूर्व जिला पंचायत सभापति मुंगेली एवं प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज घनश्याम वर्मा के धर्मपत्नी के आगमन के पर श्रीमती दशमत जंघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ नेतृत्व में महिला महामंत्री लोधी समाज अन्य महिला पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि के ऐतिहासिक स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया गया। उसके बाद महिला लोधी समाज के पदाधिकारियों द्वारा अलग अलग जगह से आए हुए पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, वृक्षारोपण , मनमोहक सुवा नृत्य हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा उद्बोधन ने कहा कि लोधी समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है, काफी मेहनती हैं, पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं, चाहे कृषि से लेकर व्यापार के क्षेत्र हो या शासकीय सेवा से लेकर राजनीति। महिलाएं परंपरा एवं संस्कृति के सच्चे संवाहक होते हैं इस तरह के कार्यक्रम से संस्कृतियों का आदान-प्रदान एवं महिलाओं का परिचय का दायरा वह आत्मविश्वास बढ़ता है। सफल कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रदेश लोधी समाज के अध्यक्ष श्रीमती दशमत जंघेल एवं आयोजक समिति की प्रशंसा की एवं इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहना चाहिए इसकी अपील की । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को पुरुष्कार वितरण किया गया,तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमति जागेश्वरी वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुंगेली , प्रदेश महिला लोधी समाज अध्यक्ष श्रीमति दशमत उत्तम जंघेल, श्रीमति लक्ष्मी जंघेल प्रदेश महिला लोधी समाज महामंत्री, श्रीमति टाकेस्वरी जंघेल कोषाध्यक्ष प्रदेश महिला लोधी समाज, श्रीमति अनुसैया नगपुरे उपाध्यक्ष प्रदेश महिला लोधी समाज, श्रीमती द्रोपति वर्मा संगठन सचिव प्रदेश महिला लोधी समाज, श्रीमती कविता जंघेल प्रचार सचिव प्रदेश महिला लोधी समाज,प्रदेश पदाधिकारी श्रीमति उषा जंघेल उपाध्यक्ष, श्रीमती हंसादेवी संगठन सचिव, श्रीमती ईश्वरी सुरेश सिंगौर, श्रीमती निर्मला वर्मा अंगेक्षक प्रदेश महिला लोधी समाज,श्रीमती त्रिवेणी लोधी, श्रीमती चंदेश्वरी वर्मा, श्रीमती टाकेस्वारी बघेल, श्रीमती देवकी वर्मा उपाध्यक्ष जिला महिला लोधी समाज राजनांदगांव ,श्रीमती आशा जंघेल, श्रीमती रेखा जंघेल, श्रीमती कावेरी वर्मा, श्रीमती कुसुम वर्मा, श्रीमती रूखमणी वर्मा, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती खेमेश्वरी वर्मा सर्किल अध्यक्ष पांडादाहा, श्रीमती अन्नुपर्णा वर्मा सर्किल अध्यक्ष छुईखड़ान, श्रीमती इंद्राणी वर्मा सर्किल अध्यक्ष गंडई, श्रीमती ओम बाई वर्मा सर्किल अध्यक्ष खैरागढ़, श्रीमती दुलारी जंघेल, श्रीमती गंगोत्री जंघेल, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती चेतना जंघेल, श्रीमती मनीषा वर्मा, श्रीमती हुमन वर्मा, श्रीमती मंजू वर्मा, श्रीमती लता वर्मा, श्रीमती रूखमणी वर्मा, कुमारी चेष्टा जंघेल, कुमारी गगन जंघेल, कुमारी छमा वर्मा एवं समस्त महिला पदाधिकारी उपस्थित हुए।
