पाटन। नगर पंचायत अमलेश्वर अंतर्गत खुड़मुड़ा में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन इन दिनों ठप पड़ा है क्योंकि यहां पदस्थ होने वाला एक भी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) अब तक नियुक्त नहीं किया गया है। इस कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य स्थानों पर भटकना पड़ रहा है। गंभीर होती स्थिति को देखते हुए आज नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नेता प्रतिपक्ष दीपक घिडोड़े के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल अनुविभागीय अधिकारी पाटन से मिला और स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द CHO पदस्थ करने की मांग की।
इस प्रतिनिधिमंडल में पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, पार्षद भेजलाल सोनकर, पार्षद खुबीराज सोनकर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व पार्षद ओंकार घिडोड़े, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष रामकुमार सोनकर, पूरन साहू व नरेश निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि खुड़मुड़ा में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन रुकना स्थानीय जनता के लिए अत्यंत कष्टप्रद है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की पदस्थापना की जाए ताकि ग्रामीणों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
