पाटन। ग्राम चुनकट्टा में आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत चुनकट्टा के सरपंच श्रीमती रोशनी सोनू राय शामिल हुए। और सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया। समाज द्वारा रैली निकाल कर गांव में गौरी गौरा के साथ भ्रमण किया गया और अपनी संस्कृति,अपनी परंपरा के अनुरूप पारंपरिक परिधान के साथ आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने आदिवासी समाज के लोगो को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं, और बधाई दी।इस शुभ अवसर पर आदिवासी महापुरुषों को नमन और आदिवासी समुदायों की भाषा, जीवन-शैली, पर्यावरण से प्रेम और कलाओं को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लिया गया। कला, जीवन शैली, वेशभूषा और सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे हुए आदिवासी भाई-बहन सदियों से जल, जंगल,जमीन के संरक्षण में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले प्रकृति के सच्चे प्रतीक है आदिवासी हमारी प्राचीन परंपराओं एव ऐतिहासिक संस्कृति के भी प्रतीक हैं आज अगर जल जमीन और जंगल बचा है इसमें सबसे बड़ा योगदान आदिवासी समाज का है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष -धनेश्वरी ठाकुर, उपाअध्यक्ष -अमरीका ठाकुर, कोषाध्यक्ष -बिंदेश्वरी ठाकुर , संरक्षक – उधो सिंग ठाकुर, एवम् विकेश्वर ठाकुर , रूपेश ठाकुर, रोहित ठाकुर, अजीत ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, बलि ठाकुर , तालसिंग ठाकुर, संतोष ठाकुर, भीषम ठाकुर प्रमोद ठाकुर, ईश्वरी ठाकुर और आदिवासी समाज के महिलाए प्रेमिन ठाकुर, सरिता ठाकुर, रेवती ठाकुर , नेमा ठाकुर, संतोषी ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, सरस्वती ठाकुर, कांति ठाकुर, विनिका ठाकुर, रोशनी ठाकुर व बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाज के लोग उपस्थित रहे।
ग्राम चुनकट्टा में धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस
