सेलूद में मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरी

पाटन। उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में बजरंग चौक स्थित मोबाइल शॉप में बीती रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन और नगदी सामान चोरी कर लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग चौक सेलूद स्थित योगेश मोबाइल शॉप के नाम से संचालित दुकान है। जहां दुकानदार हर दिन की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह शनिवार को उन्हें मोबाइल से स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि उनके दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देख हैरान रह गए। दुकान से कई मोबाइल फोन एवं गल्ले में रखे नगदी रकम गायब थे।

देर रात्रि तक इस चौक में लोगों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही उतई पुलिस भी रात्रि गस्त करने की बात कहते है उसके बाद भी चोरी के घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *