राजनांदगांव। शहर से लगे नवागांव वार्ड में शिव शक्ति महिला समूह द्वारा अगस्त में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा स्थगित हो गई है। कथा स्थगित होने का कारण आयोजन समिति द्वारा समयावधि तक कथावाचक को निर्धारित 31 लाख रुपए की राशि नहीं पाने का बताया जा रहा है। समूह के पास सभी कुल 16 लाख ही जमा हो पाया था। अब कथा स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं।
पुलिस परिवार महिला संगठन की संयोजक तेज माला देशमुख व शिव शक्ति महिला समूह की मंजू यादव, गायत्री मंडावी, रत्ना बरिहा, किरण साहू, अनिता ध्रुव, नवनीत यादव व किरण ध्रुव ने बताया कि इस आयोजन के लिए समूह द्वारा पिछले दो-तीन महीनों से तैयारी की जा रही थी। निर्धारित तिथि तक कथावाचक को 31 लाख रुपए की राशि देनी थी लेकिन पर्याप्त चंदा के अभाव में उन्हें वे राशि नहीं भेज पाए इसलिए उनके तरफ से ही कथा आयोजन के कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया।
पूरे आयोजन में अनुमानत डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च
पुलिस परिवार महिला संगठन की तेजमाला देशमुख ने बताया कि इस आयोजन के लिए समूह को तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आता। 31 लाख कथावाचक को पहले ही देना था, इस राशि को चैनल वालों को लाइव प्रसारण के लिए दिया जाता है। 15 लाख रुपए उनके साथ चलने वाले अन्य सहयोगियों को दिया जाता है। पंडाल, साउंड आदि के लिए 46 लाख रुपए देने थे। भोजन व्यवस्था, शासन-प्रशासन द्वारा किए जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर अलग खर्च आता है।
सोर्स पत्रिका……
