पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा के डबरी तालाब का सौदर्यीकरण करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” के उद्देश्य से ग्राम के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा पेड़ लगाया गया व लगाए गए पेड़ो के देखभाल का संकल्प लिया गया। सरपंच भुनेश्वर प्रसाद साहू न कहा कि ग्रामीणों के मांग के अनुरूप डबरी तालाब का सौंदयिकरण करते हुए अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने का उद्देश्य से व मातृशक्ति के सम्मान में पेड़ लगाया गया व ग्राम वासियो से अपील किया गया कि सभी एक पेड़ मां के नाम से लगाये व देखभाल करें। पँचायत सचिव महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि जीवन को पोषित करने में माताओं की भूमिका का सम्मान करते हुए मां के नाम पेड़ सभी को लगाना चाहिए क्योंकि अपने ग्रह को स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान देना भी है। पेड़ जीवन को बनाए रखते हैं और एक माँ की तरह ही पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं।

पौधारोपण कार्यक्रम में सरपंच भुनेश्वर प्रसाद साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, जनपद सदस्य चन्द्रिका कलिहारी, ग्राम प्रमुख राजेन्द्र वर्मा, सनत वर्मा, पंचगण चित्रसेन कलिहारी,हेमचंद ठाकुर,चुम्मन साहू,मुकेश चाँदने,मनोज साहू कमलेश्वरी साहू, राधा ठाकुर, एकता साहू,दिलेश्वरी साहू,जामुन ठाकुर, दीपक साहू,राधा ठाकुर, जागेश्वर प्रसाद साहू, बलीराम यादव, जीतराम श्रीवास, भुनेश्वरी शालिनी देवांगन,सोहद्रा साहू,धनवाई साहू,किरण श्रीवास, सावित्री साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
