- 44 महिलाएं कपड़े सिलाई व मार्केटिंग की ले रही है प्रशिक्षण….महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
रायपुर। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक समिति के तत्वावधान में महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भता के लिए सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ सिले हुए कपड़े की मार्केटिंग से अधिक आय कैसे अर्जित किये जायेंगे, इसके बारे में भी बताया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन महादेव घाट रायपुर स्थित झेरिया यादव भवन में संचालित किया गया है। इस सिलाई प्रशिक्षण में यादव समाज की महिलाओं के साथ-साथ अन्य समाज की महिलाएं भी सिलाई का प्रशिक्षण ले रही है। 17 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित प्रशिक्षण में 44 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कपड़े सिलाई में महिलाओं की रुझान तथा कार्य कुशलता की आवश्यकता को देखते हुए इस प्रशिक्षण को एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया है। 44 महिलाएं इस प्रशिक्षण में भाग लिए। ये महिलाएं कपड़े सिलाई-कड़ाई में निपुर्ण होकर अपने लिए अच्छा आय अर्जित कर सकेंगी।

इस प्रशिक्षण की लिए 5 सिलाई मशीन रमेश यदु तथा भवन जगनिक यादव द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में सुरेश यादव, नरेश यादव, करुणा शंकर यादव, रामेश्वर नाथ यादव, प्रभाकर कांत यादव, जयंत यादव, शैलेन्द्र यादव, ललित यादव, सुधीर यादव, विनोद यादव, अभिषेक यादव, सागर यादव, श्रीमती ललिता यादव,डॉ ममता यादव,श्रीमती स्मृति यादव का महत्वपूर्ण सहभागिता व योगदान है।
