बेरला। हमारे आराध्य प्रभु श्री राम जी के जन्म स्थली अयोध्या में 5 अगस्त को भूमिपूजन होने जा रहा है। जिसको लेकर बजरंग दल जिला सह संयोजक नितेश सोनी ने बताया कि यह भूमिपूजन कोई साधारण पूजन नही यह हमारे भारत माता की पवित्र भूमि को हिन्दू राष्ट्र बनने जा रहा है।
नितेश सोनी ने कहा इस शुभ घड़ी का इंतजार करते 500 साल बीत गए । इस पवित्र भूमि पर राममंदिर निर्माण के लिये विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अपने कदम पीछे नही किया । लगातार संघर्ष करने के बाद तथा सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही सम्मान जनक और100 प्रतिसत सत्य फैसला लिया व हम सब को यह पावन दिन देखने का सौभाग्य मिला। जिससे की हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को गर्व से कह सकेंगे कि हमारे जीवन काल मे श्री राम जी का मंदिर निर्माण हुआ और नितेश सोनी ने कहा कि 5 अगस्त को पूरा गली,नगर ,मोहल्ला द्वीपों से सजा कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दीपावली की तरह दीप जलाकर मनाये।
