मोदी की गारंटी लागू करने आज प्रदेशभर में फेडरेशन करेगा प्रदर्शन

  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी जिलों एवं ब्लॉकों में निकलेगी रैली
  • प्रदेशभर के विभिन्न पेंशनर्स संगठन आंदोलन में शामिल होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 16 जुलाई 2025 को प्रदेशभर में एकजुट होकर सभी कर्मचारी-अधिकारी “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के तहत जंगी प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की गारंटी के अनुरूप सुविधाएं लागू करवाने और राज्य सरकार से लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर किया जा रहा है।

प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों में निम्न प्रमुख बिंदु शामिल हैं:
1️⃣ केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।
2️⃣ DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
3️⃣ सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
4️⃣ विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5️⃣ पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली पर गंभीर पहल हो।
6️⃣ सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
7️⃣ अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।
8️⃣ प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए।
9️⃣ अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
🔟 दैनिक,अनियमित,संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
1️⃣1️⃣ सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न पेंशनर्स संगठनों ने इस बार फेडरेशन के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है।

फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा, जी आर चंद्रा, चंद्रशेखर तिवारी, बी पी शर्मा,राजेश चटर्जी,रोहित तिवारी, मनीष मिश्रा,विंदेश्वर रौतिया, संजय सिंह ठाकुर,मनीष ठाकुर,राकेश शर्मा,अजीत दुबे,केदार जैन, अरुण तिवारी, लक्ष्मण भारती, भागवत कश्यप, दीपचंद भारती, नागेश्वर मौर्य,राज नारायण द्विवेदी,पंकज पांडेय,आर एन ध्रुव, कैलाश चौहान, ऋतु परिहार,सुमन शर्मा, टारजन गुप्ता, रीना राजपूत,मनोज साहू,जय कुमार साहू, संतोष वर्मा, हरिमोहन सिंह,हरीश देवांगन, लैलून भारद्वाज,आदि ने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से आयोजित किया जाएगा। राजधानी रायपुर से लेकर सुदूर अंचलों तक समस्त जिलों एवं ब्लॉकों में कर्मचारी-अधिकारी रैली निकालकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

फेडरेशन ने समस्त संगठनों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस ऐतिहासिक आंदोलन में भाग लेकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *