पाटन।विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य व प्रारंभिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान हेतु शिवोम् विद्यापीठ, सांकरा और रायपुरा परिसर में जुलाई माह के दौरान बाल गोपाल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
प्रथम शिविर का आयोजन 8 व 9 जुलाई को सांकरा परिसर तथा द्वितीय शिविर का आयोजन 12 व 14 जुलाई को रायपुरा परिसर में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान दृष्टि क्षमता, त्वचा, दांत, वजन, ऊंचाई व हृदय गति की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक सुझाव व परामर्श दिए गए। साथ ही, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह व जीवनशैली से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
असिस्टेंट डायरेक्टर अशरफ अली ने इन आयोजनों की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे शिविरों से बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। प्राचार्या श्रीमती जया बंदेलू ने कहा कि “स्वस्थ शरीर ही विद्यार्थियों की सफलता की नींव है”।
विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा इन स्वास्थ्य शिविरों की सराहना की गई और इसे एक प्रभावी एवं आवश्यक पहल बताया गया
