पाटन—-मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सूखा राशन वितरण* महिला बाल विकास परियोजना जामगाँव एम पाटन द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत 06 माह से 36 माह के कुपोषित बच्चे,एनिमिक शिशुवती माता और कम वजन वाले बच्चों की माताओं को 02 सप्ताह हेतु सुखा राशन चाँवल दाल ,सोयाबीन बड़ी,आलू,पापड़ आदि खाद्य सामग्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्रहियों के घर घर जाकर वितरित किया गया साथ ही गृहभ्रमण के दौरान रेडी टू इट के उपयोग विधि और पोषण परामर्श भी दिया गया।सूखा राशन वितरण की मॉनिटरिंग फील्ड में परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव एवम सभी सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा भ्रमण कर किया गया।इन चयनित हितग्रहियों को आगामी छह माह में सुपोषित करने लक्ष्य रखकर कार्य किया जाना है।इसी कड़ी में वर्तमान में कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए आंगनबाड़ी बंद होने के कारण सूखा राशन प्रदाय कार्य आज से प्रारंभ किया गया हैं। जामगांव एम परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव ने जानकारी दिया कि परियोजना अंतर्गत 608 कुपोषित बच्चों को 08एनिमिक शिशुवती और 14 कम वजन वाले नवजात बच्चों की माता को सूखा राशन प्रदाय करने लक्षित है।
