शिवोम् फुटबॉल प्रीमियर लीग में विजेताओं ने दिखाया शानदार खेल कौशल

पाटन। शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में 12 जुलाई को आयोजित शिवोम् फुटबॉल प्रीमियर लीग (SFPL) का ग्रैंड फिनाले अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। जिसमें अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व और खेल कौशल का विकास करना रहा, जिसे बच्चों ने मैदान पर बखूबी प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राइमरी बॉयज़, मिडिल बॉयज़, मिडिल गर्ल्स और सीनियर गर्ल्स वर्गों में सांकरा की टीमों ने जीत का परचम लहराया, जबकि सीनियर बॉयज़ वर्ग में रायपुरा की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सभी विजयी टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना और सामूहिक प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में शिवोम् विद्यापीठ के असिस्टेंट डायरेक्टर अशरफ अली सर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह मंच छात्रों को बड़े स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय की प्राचार्या जया बंदेलू ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और समर्पण ने इस आयोजन को अत्यंत स्मरणीय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *