प्रिज्म प्राइवेट आई.टी.आई. में कौशल विकास पर वेबिनार

पाटन।प्रिज्म प्राइवेट आई टी आई द्वारा कौशल विकास में आई टी आई का योगदान व स्वरोजगार की संभावना विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया । कार्यक्रम की शुरुआत मॉं सरस्वती वंदना से हुई जिसके पश्चात प्रिज्म संस्था की प्राचार्या डॉ अंजना शरद ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया इसके उपरान्त प्रमुख वक्ता श्री हामिद सिद्दीकी सेवानिवृत्त प्रशिक्षण अधीक्षक राज्य सरकार ने ड्यूल सिस्टम ऑफ आई टी आई नॉर्म्स एंड वर्क्स विथ इंडस्ट्री पर अपने विचार रखे जिसमे उन्होंने परख पोर्टल के बारे में बताया इसके पश्चात श्री सतीश पूरी डायरेक्टर पूरी आई टी आई एवं राष्ट्रीय महासचिव आई टी आई संचालक संघ ने स्किल डेवोलोपमेंट में अपना दृष्टिकोण रखा जिसमे उन्होंने आई टी आई के कर्तव्य प्रयोगिक शिक्षण के महत्व एवं टीसीपीसी ( ट्रैनिंग कॉउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर) पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात श्री रूपेश कुमार गुप्ता संस्था प्रमुख प्रिज्म आई टी आई ने आई टी आई एवं स्वरोजगार विषय पर कहा कि आई टी आई ट्रैनिंग प्राप्त व्यक्ति कभी भी खाली नही बैठता।
इसके पश्चात प्रकाश कश्यप अस्सिस्टेंट प्रोफेसर प्रिज्म कॉलेज ने उद्यमिता रोजगार कौशल के प्रमुख बिंदु पर अपना व्याख्यान दिया एवं श्री सनत निर्मलकर एच ओ डी प्रिज्म आई टी आई ने स्किल इंडिया के परिपेक्ष्य में भारत के स्किल डेवलपमेंट की दशा और दिशा को बताया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ख्याति साहू डायरेक्टर एडमिन प्रिज्म कॉलेज द्वारा दिया गया । कार्यक्रम का संचालन सोमेश साहू और तकनीकी सहायता तुकाराम बघेल,नवीन चंद्राकर और ताकेश्वर पटेल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री संजीव कुल्लर कंसल्टेंट एंड एडवाइजर , श्रीमती पारोमिता मोहंती डी जी एम सेल, प्रिज्म कॉलेज के शिक्षक एवं लगभग 150 श्रोता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *