भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुजनों का किया गया सम्मान

जामगांव आर :/ भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव में गुरुजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुजनों का श्रीफल व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉ. शिखा अग्रवाल, प्रो. श्रीमती नीता कुम्हारे, श्री रजनीश तिवारी, डॉ. आबिद हासन खान, ऐश्वर्य ठाकुर, श्रीमती चेतना सोनी, मनोज यादव, मुकेश कठोटिया, संतोष पांडे एवं पूरन लाल शर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महाविद्यालय विकास समिति अध्यक्ष नरेश केला, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, उपसरपंच मुकेश साहू, सेजस के अध्यक्ष अंगेश्वर साहू तथा शेखर निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु समाज का आधार स्तंभ होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का जीवन उज्ज्वल होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *