कांकेर कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम बुरकी पोस्ट रेंगावाही थाना छोटेबेठिया निवासी नक्सली पीडिंत स्व.सनकू गोटा की धर्मपत्नि श्रीमती चिते बाई गोटा को कलेक्टर श्री के.एल. चौहान द्वारा पांच लाख रूपये रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रेंगावाही के सरपंच श्रीमती बेड़दे बाई, लक्ष्मण नेवाची तथा भारत, बुद्धू राम धु्रवा उपस्थित थे।
