डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दरबारमोखली मंडल द्वारा पौधरोपण किया गया

पाटन। भाजपा दरबार मोखली मंडल द्वारा आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम फेकारी में जयंती मनाई गई एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का किया गया। मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका बलिदान आजाद भारत का पहला राजनीतिक बलिदान है जो देश के लिए हुआ। हम सभी को यह भी याद रखने की आवश्यकता है कि देश में आजादी के बाद जनसंघ के कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार इस देश मे होता था, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र के लिए समर्पित रह कर देश की सेवा की है हम सभी को भी प्रेरणा लेना चाहिए।

मौके पर प्रमुख रूप से दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, पारखत सिंह साहू प्राधिकृत अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति फेकारी, देवेंद्र साहू, योगेंद्र साहू सरपंच फेकारी, सरस्वती साहू, तुलसी पटेल,निलेश पटेल, चेला दास वैष्णव भगवताचार्य, कन्हैयालाल , विष्णु प्रसाद,श्रीमती बेदिया बाई पुर्व सरपंच, सरस्वती , द्रौपदी, उपासना , उषा देवी , शशि कला , गायत्री , पार्वती , जाम बाई , बिसंतिन, अवध राम ,गौतरिहा , पेकेश्वर ,राजेंद्र प्रसाद, पीयूष कुमार ,टिकेश कुमार , डेमन लाल, आयुष कुमार, कुश कुमार ,सुशांत सिंह, शिवम ,साक्षी नित्य प्रेरित प्रियांशु और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *