पाटन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम सांकरा में विगत 15 वर्षों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाते आ रहे है। आयोजन को भव्य रूप देने इस वर्ष छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक महाराज कामता प्रसाद का एक दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा।
विगत दिनों ग्राम अमलेश्वरडीह में आयोजित से शिवहापुराण कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने पंडित कामता प्रसाद से सौजन्य मुलाक़ात कर ग्राम सांकरा मे आगामी 17 अगस्त को आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर 1 दिवसीय कथा आयोजन का आमंत्रण दिया। जिसे महाराज ने स्वीकृति प्रदान किया। जिसके बाद से ग्रामीण और आयोजक समिति उत्सव की तैयारी मे जुट गए है।
