विकास कार्यों का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरिक्षण…गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 4 गया नगर में लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सर्वसुविधा युक्त मांगलिक भवन निर्माण, कसारिडीह में नाला कलवर्ट कार्य का विधायक गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किये और निर्माण संबंधी सभी पहलुओं की जानकारी लेकर गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। इसके अलावा इंदिरा मार्केट में व्यापारियों संग पार्किंग एरिया सहित शहर के मुख्य बाजार का विस्तार करने चर्चा किये।
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति जानने विधायक गजेन्द्र यादव आज सुबह से निगम की टीम के साथ दौरे पर निकले। कसारीडीह में सहगल ऑटो के पास नाला कलवर्ट कार्य को देखने पहुँचे, स्थानीय निवासियों की सालों से लंबित मांग को निर्धारित समय में पूर्ण करने उपस्थित इंजीनियर की टीम को निर्देश दिए जल्द ही नाला पर सड़क बनाया जा सके। इसके पश्चात गयानगर में 12 हजार वर्ग फीट से अधिक स्थान पर बन रहे मांगलिक भवन को देखने पहुँचे जहाँ मटेरियल, ड्राइंग डिज़ाइन सहित निर्माण संबंधी सभी कार्य का इंजीनियर की टीम से बिंदुवार जानकारी लिए। इंजीनियर ने बताया की कॉलम और पीलिंथ वर्क पूरा हो चुका है मिट्टी फिलिंग कार्य जारी है। उन्होंने पार्किंग एरिया को बड़ा रखने, डाइनिंग और किचन एरिया को विशेष ध्यान रखने कहा। निर्माणी एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य मे तेजी लाने निर्देश दिए ताकी क्षेत्र के नागरिकों को भवन का लाभ मिल सके।
निरिक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा, वार्ड पार्षद एवं जलगृह प्रभारी लीना देवांगन, पार्षद शिव नायक, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, गुड्डू यादव, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, महामंत्री अमित पटेल, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, ईई आरके जैन, सहायक एवं उप अभियंता सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह विकास कार्य वार्ड वासियों के सहयोग और सतत प्रयास का परिणाम है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग का विकास करने सौगात का क्रम जारी है। वार्ड को विकसित बनाने और भी कार्य किये जायेंगे। मांगलिक भवन बनने से क्षेत्र के नागरिकों बड़ी आबादी को शादी ब्याह और किसी भी प्रकार के सुख दुःख के आयोजन के लिए सुविधायुक्त स्थल मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *