ग्राम पंचायत सेलूद द्वारा समूह को स्वच्छता कीट व लाऊडस्पीकर का वितरण किया गया

सेलूद। ग्राम पंचायत सेलूद द्वारा समुह के बहनो को स्वच्छ्ता कीट व लाऊडस्पीकर का वितरण किया गया। सरपंच खिलेश बबलु मार्कण्डेय ने कहा कि समूह स्वच्छता समूह को स्वच्छता कीट वितरण एक महत्वपूर्ण पहल है जो समुदायों में स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करेगी। वही लाऊडस्पीकर के उपयोग से घरो में कचरा इकट्ठा करने मे सुविधा होगी। स्वच्छता कार्यकर्ताओं के पास आवश्यक उपकरण और सामग्री हो, जिससे वे अपने काम को प्रभावी ढंग से कर सकें और बीमारियों के प्रसार को रोक सकें। सुरक्षात्मक कपड़े और उपकरण स्वच्छता कार्यकर्ताओं को हानिकारक पदार्थों और कीटाणुओं से बचाते हैं। स्वच्छता कार्यकर्ताओं के पास प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आवश्यक उपकरण और सामग्री होती है, जिससे समुदायों में स्वच्छता में सुधार होता है। स्वच्छ वातावरण और स्वच्छता प्रथाओं के माध्यम से, बीमारियों के प्रसार को रोका जा सकता है। स्वच्छता किट वितरण समुदायों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने और उन्हें सशक्त बनाने का एक तरीका है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलुद सरपंच खिलेश मारकंडे,पंच रमेश कश्यप, झम्मन यदु, स्वच्छता समुह की मुखिया सत्याभामा बंछोर, उर्वशी बंछोर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *