प्रिज्म ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में ओपन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

पाटन। प्रिज्म कॉलेज महकाखुर्द में 8 जुलाई से 12 जुलाई तक ओपन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अलग-अलग सेक्टर से जैसे बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, फार्मेसी, इंश्योरेंस,रिटेल, कंस्ट्रक्शन, स्कूल,कॉलेज, एग्रीकल्चर आदि से करीब 35 कंपनी इसमें भाग ले रही है। यह प्लेसमेंट कैंप का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के करीब 40 गवर्नमेंट एंड प्राइवेट कॉलेज मिलकर कर रहे हैं जिसमें विभिन्न कोर्स के ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट छात्र भाग ले सकते हैं।
इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसर प्रदान करना और उनके करियर की संभावनाओं को बढ़ावा देना है ।यह प्लेसमेंट कैंप छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा । कैंप में पार्टिसिपेट करने के लिए छात्र प्रिज्म संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *