नगर कांग्रेस कमेटी पाटन ने बिजली कटौती के विरोध में उठाई आवाज

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा पाटन तथा आसपास के अंचलों में लगातार हो रही बिजली कटौती की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता से मुलाकात की गई।

कांग्रेस जनों ने बताया कि क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रहने से आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों सहित मुख्य कृषि कार्य हेतु किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस स्थिति से शासन को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है, परंतु अब तक अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है।

नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और क्षेत्र में कर्मचारियों की पर्याप्त नियुक्ति नहीं हुई, तो कांग्रेसजन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *