किसान विरोधी सरकार उत्पादन घटाने की मानसिकता से खाद बीज उपलब्ध नहीं करा रही है–जवाहर वर्मा
पाटन। वृहताकार सहकारी समिति सेलूद में स्थानीय किसानों द्वारा प्रदेश स्तर में हो रहे खाद व बीज की अनुपलब्धता के संबंध में आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय किसान व पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार किसानों को डी ए पी खाद उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से असफल है। डी ए पी खाद के स्थान पर किसानों को एन पी के खाद पकड़ाया जा रहा है। धान की फसल के लिए सबसे ज्यादा फॉस्फोरस की आवश्यकता होता है। भाजपा सरकार द्वारा षडयंत्र पूर्वक डी ए पी को बंद कर किसानों को एन पी के दिया जा रहा है।इनके साथ साथ पूर्व मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने छोड़ प्रदेश में नए नए शराब दुकान खोलकर केवल प्रदेश अराजकता फैलाने का काम कर रही है। पूर्व में भुपेश बघेल के सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि किए जिसके परिणामस्वरूप पहले कृषि कार्य को लोग छोड़ रहे थे वे आज पुनः किसानी कार्य में वापस लौटे है और वर्तमान विष्णुदेव सरकार किसानों के लिए खाद- बीज की अनुपलब्धता करके किसानों को पंगु बनाने का काम कर रही है।
ज्ञापन सौंपने वाले किसानों ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों से बर्बरतापूर्ण रवैया कर रहे है जिससे किसानों की आय में कमी आएगी सरकार को तुरंत इन समस्याओं को दूर कर समितियों में खाद एवं बीज उपलब्ध करवाया जाए ताकि कृषि कार्य करने में आसानी हो।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग अश्वनी साहू सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद खिलेश मारकंडे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय श्री वर्मा करण सिंह बाबूलाल नेवेंद्र शेखर आग्रहिज ख़ोमेस देवांगन दिलीप बंछोर श्रीकांत साहू सहदेव बसंत कुमार सुरेश कपूर धनंजय कुमार उदयराम गोपाल साहु योगेश चंदेल रूपेश यादव संजय यादव राकेश साहू रविशंकर पटेल करण धनकर विष्णु प्रसाद वर्मा धनंजय साहू भुनेश्वरी साहू ममता ठाकुर इंद्राणी वर्मा देवला साहू खोईलन बारले हेमीन बाई आदि उपस्थित थे।
