पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट में शासकीय जमीन पर कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। अवैध कब्जा करने वालों पर कारवाई करने के लिए सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने सुशासन तिहार में आवेदन भी दिया था।
आज अतिक्रमण करने वालों के ऊपर कारवाई करते हुए शासकीय जमीन पर बाउंड्री वाल बनाकर कब्जा को बुलडोजर से तोड़ा गया। इस मौके पर सरपंच राजू साहू ने ग्रामीणों से निवेदन किया कि गांव के शासकीय जमीन पर किसी के द्वारा अतिक्रमण ना करें। अतिक्रमण करने वालों के ऊपर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा।
