रानीतराई। पाटन विकास खण्ड ग्राम असोगा में असिंचित मिश्रित वृक्षारोपण 4 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया गया। उप वनमण्डलाधिकारी दुर्ग धनेश साहू ,जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा , सरपंच असोगा श्रीमती जानकी चोपड़िया के आतिथ्य में पूजा अर्चना के साथ वृक्षारोपण किया गया।
जनपद सदस्य रश्मि भेद प्रकाश वर्मा ने कहा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण करने की जरूरत है। अगर हम आज पर्यावरण के प्रति सजग नहीं होंगे तो आने वाले समय में पर्यावरण प्रदूषण के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवसर पर फलदार पौधा हर्रा, बहेड़ा, बादाम, कटहल, जाम, आम, तेंदू, लसोड़ा, सीताफल, महुआ एवं छायादार पौधा आकेशिया, कचनार, नीम,शीशम एवं पारस पीपल का रोपण किया गया।सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर डी पी वर्मा, बिट फॉरेस्ट ऑफिसर वेदप्रकाश यादव, नारद साहू एवं ग्रामवासी अशोगा उपस्थित रहे।
