-विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आव्हान पर भाजपा जिला भिलाई के निर्देशनुसार 25 जून 2025 बुधवार को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम कुम्हारी मंडल द्वारा स्टेशन चौक में रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय रहे। वहीं कार्यक्रम में अन्य वक्ता के रूप पी एन दुबे, गोल्डी गोस्वमी, रामाधार शर्मा अवधेश शुक्ला, राजू निषाद, हरिदास वैष्णव, मिथलेश यादव, श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर, श्रीमती रागिनी निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 25 जून 1975 को जब लोकतंत्र की आवाज़ दबा दी गई स्वतंत्र भारत के इतिहास का यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त कर सरकार द्वारा मनमानी की गई। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया यहां तक कि प्रेस पर भी प्रतिबंधित लगा दिया गया। इसी काला दिन को आज भाजपा जनता के समक्ष रखकर इसे काला दिवस के रूप में इसकी 50 वी वर्षगांठ मना रही है। वक्ताओं ने कहा कि आज हम उन सभी को नमन करते हैं जिन्होंने इस अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ मे काली पट्टी बांध रखे थे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, पार्षद हरिदास वैष्णव, उमाकांत साहू, सुजीत यादव, अश्वनी देशलहरे, पूर्व पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद, राम कुमार सोनी, मिथलेश यादव, दीपक चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह, वीरू सिंह, गोविंद बघेल, अनुज शुक्ला, विशाल राठौड़, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती प्रीति शाही, श्रीमती तृप्ति चंद्राकर , सुनीता कुर्रे, राधा ठाकरे एवं भाजपा कुम्हारी मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।
