राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन भूपेश बघेल ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी।

राजनांदगांव की टीम ने मारी बाजी

विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी कुम्हारी द्वारा आयोजित स्वर्गीय हुसैन कुरैशी अंडर 16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन संम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई साथ ही शेष खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विगत 15 दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 16 टीमो ने भाग लिया था। इस पूरी प्रतियोगिता में सभी टीमो को 3-3 टी-20 मैच खेलने को मिले। प्रतियोगिता में कुल 28 मैच हुए जिसे पूरे छत्तीसगढ़ ने यु ट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रतियोगिता की दो सर्वश्रेष्ठ टीम टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी रायपुर और एम.आर.एफ.क्रिकेट एकेडमी राजनांदगांव के बीच खेला गया। राजनांदगांव ने टॉस जीतकर टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए जिसके जवाब में एम.आर एफ एकेडमी राजनांदगांव की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया और इस रोमांचक मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आदित्य बयडवाल रहे उन्होंने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी में 187 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 9 विकेट भी हासिल किए।प्रतियोगिता के सर्वश्रेस्ठ बल्लेबाज भी टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के आदित्य बयडवाल रहे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेस्ठ कीपर और एम आर एकेडमी राजनांदगांव के श्रेयांश कुमार रहे। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच राजनांदगांव के अर्श्विर सिंग रहे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने कहा की खेल खिलाड़ियों के विकास के लिए मजबूत आधार का काम करता है। उससे खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है क्रिकेट का बुखार पूरी दुनिया मे है। उन्होंने टर्मिनेटर एकेडमी और कुम्हारी नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, राकेश कुर्रे, विकास सोनकर,शेख वहीद, मनहरण यादव, उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, मुनव्वर अली,पार्षद श्रीमती लता खैरवार,श्रीमती जानकी ध्रुव और लेखराम साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जमशेद रजा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *