गाड़ाडीह पीएचसी की महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पाजेटिव

पाटन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह में आज एक स्टाफ कोरोना पाजेटिव मिला है। महिला स्वास्थकर्मी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हडकंम्प मच गया। मरीज को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही साथ अस्पताल के ओपीडी को भी कुछ दिन बंद किए जाने की सूचना मिल रही है। बाजू के बिल्डिंग में अस्थाई रूप से ओपीडी संचालित किया जाएगा ।

गौरतलब हो कि स्वास्थ्य महकमा में कोविड19 टेस्ट कराने के बाद ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं इससे स्वास्थ्य महकमे में काफी हलचल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *