बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिया जाना चाहिए – सांसद विजय बघेल

बटंग में हुआ ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

पाटन। शिक्षा विभाग पाटन ब्लॉक द्वारा ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन ग्राम बटंग में किया गया। कक्षा पहली, छठवीं, नवमी ने नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण कर स्वागत किया। सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष  कीर्ति नायक ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति  नीलम चंद्राकार, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक निषाद, सरपंच गैंदू राम, कमल देवांगन, बाबा वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।

मुख्यअतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि अभाव के बाद भी पाटन ब्लॉक के शिक्षक पूरी मेहनत कर रही हैं। बच्चे मेरिट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षक और पालक सभी को अपना अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांकृतिक प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताया गया। स्वागत प्रतिवेदन खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे ने पढ़ा। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 35 बच्चों का पाटन ब्लॉक के चयन हुआ है। पाटन में नेशनल लेबल पर स्कालरशिप मिल रही है। नवोदय विद्यालय में 17 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। खेलो इंडियों के तहत खो खो और वेटलिफ्टिंग में भी सफलता प्राप्त किया हैं। सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के संचालन मोहित शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबा वर्मा, सरपंच विनय चंद्राकर, संदीप चंद्राकर, सरपंच फुंडा रोशन वर्मा, सहित शिक्षक बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *