पाटन। अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में हुए डबल मर्डर कांड की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में गांव के ही दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी युवकों को आज पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची और क्राइम सीन का निरीक्षण कराया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिससे गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।
कुएं में मिली शव मां बेटे की बताई जा रही है। मृतक महिला रायपुर निवासी बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आज देर शाम तक मामले की खुलासा किया जा सकता है।
