प्रतिज्ञा टीवी सीरियल में सज्जन सिंह के नाम से पहचान बनाने वाले इस बॉलीवुड ऐक्टर की तबियत हई खराब, आईसीयू में है भर्ती 

मुंबई — कोरोना काल में बॉलीवुड को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है,  इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड और टीवी एक्टर अनुपम श्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैदरअसल रामचंद्रन नाम के एक यूजर ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है। बताया गया कि एक्टर श्याम लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। बीती रात उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर फैमली ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *